आज के दौर में 50 हजार से 1 लाख रुपए महीने की सैलरी है तो बहुत ज्यादा बचत संभव नहीं हो पाती है। नौकरीपेशा वालों में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी महीने की बचत 2, 3 या 5 हजार रुपए तक ही हो पाती है। ऐसे में बहुत से लोग इस बचत को बैंक की सेविंग अकाउंट में रखते हैं। इस तरह की किसी और स्कीम का विकल्प चुनते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि कुछ ऐसी स्कीम है, जिसके जरिए आप अपने बचत के पैसों पर ज्यादा फायदा पा सकते हैं, वह भी बेहद की सुरक्षित तरीके से। असल में जब बचत कम हो तो उसे ऐसी जगह भी निवेश नहीं कर सकते हैं, जहां बाजार जोखिम के अधीन हो।
ऐसे में अपने बचत खाते के पैसों पर ज्यादा रिटर्न पाने का एक तरीका हैं। इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस की एक स्माल सेविंग स्कीम का चुनाव कर सकते हैं, जहां बचत खाते की बजाए पैसे डालकर आप उन पैसों पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।खास बात है कि इस स्कीम में आप 10 रुपए महीने से भी निवेश कर सकते हैं। डाकघर की योजनाओ को क्यों चुने?, इनके कई फायदे है जिनमे है अच्छी ब्याज दर: डाकघर की लगभग सभी योजनाएं, चाहे वह सामान्य बचत खाता हो, या आरडी अकाउंट या एफडी अकाउंट, सभी में बेहतर रेट पर ब्याज मिलता है। टैक्स छूट: डाक घर की ज्यादातर योजनाओं में जमा रकम को टैक्स छूट का फायदा मिलता है। कुछ योजनाओं में आंशिक रूप से तो कुछ योजनाओं में मैच्योरिटी और ब्याज भी पूरी टैक्स नहीं लगता है।
